साल 2025 में 31 मई से पहले कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल बदलेगी, जिसका सीधा असर मकर राशिवालों की जिंदगी पर पड़ेगा। प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, मई का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से मकर राशि के जातकों के लिए मध्यम से अच्छा रहने वाला है। मई के पहले भाग में सूर्य आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण पारिवारिक जीवन और आत्मविश्वास दोनों प्रभावित होंगे।
महीने के दूसरे भाग में सूर्य के पांचवें भाव में गोचर करने से मकर राशिवालों को संतान के मामले में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा भावनात्मक रूप से आपको ठेस भी पहुंच सकती है। मई माह में मंगल के सातवें भाव में नीच राशि में होने से मकर राशि के लोगों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा। बेवजह का विवाद हो सकता है।
हालांकि 23 मई 2025 तक मकर राशि के लोगों को बुध ग्रह से लाभ होगा। पढ़ाई और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की संभावना सबसे ज्यादा है। यदि आप जानना चाहते हैं कि बुध के अलावा किस और ग्रह के कारण मकर राशिवालों को मई माह में लाभ होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।