---विज्ञापन---

Maharashtra Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में NDA को झटका! Video में देखें एग्जिट पोल

Maharashtra Election Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में वोट डाले गए। राज्य में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।

पीएम मोदी और राहुल गांधी। (File Photo)
---विज्ञापन---

Maharashtra Election Exit Poll 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान संपन्न हो गया। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब ईवीएम की पेटियां 23 नवंबर को खुलेंगी। इससे पहले एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए। लोकपाल एग्जिट पोल में एनडीए को 115-128, इंडिया को 151-162 और अन्य को 5-14 सीटें मिलने की उम्मीद हैं, जबकि SAS ग्रुप के एग्जिट पोल में एनडीए के खाते में 127-135, इंडिया के खाते में 147-155 और अन्य के खाते में 10-13 सीटें आने का अनुमान है। अगर भास्कर पोल की बात करें तो एनडीए को 125-140, इंडिया को 135-150 और अन्य को 20-25 सीटें मिल सकती हैं। इन तीनों एग्जिट पोल ने अपने सर्वे में एनडीए को हरा दिया और इंडिया की सरकार बना दी।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 20, 2024 10:25 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola