---विज्ञापन---

Video: ‘मांगो मगर प्यार से, कुछ नहीं होगा रार से…’, ऐसा क्यों बोले शिवसेना UTB प्रवक्ता आनंद दुबे?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात सामने आई है। वहां इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर राहुल गांधी नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद अब शिवसेना यूटीबी की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच चौंका देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राहुल गांधी नाराज बताए जा रहे हैं। शिवसेना यूटीबी और एनसीपी शरद पवार को अधिक सीटें दिए जाने पर वे अपनी ही पार्टी के नेताओं से खफा हैं। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 85 सीटें मिली हैं। जिसके बाद न्यूज24 पर शिवेसना यूटीबी के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ किया कि गठबंधन में कोई नाराज नहीं है। किसी के बीच मनमुटाव नहीं है। सभी बातें निरर्थक हैं। कुछ सीटों पर मतभेद जरूर हैं, लेकिन वहां सहमति को लेकर काम चल रहा है।

शर्मा के अनुसार अभी नामांकन भरने की लास्ट डेट 29 अक्टूबर तक है। उन लोगों के पास काफी समय है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया बंद रहेगी। ऐसे में उन लोगों के पास मतभेद दूर करने के लिए भरपूर समय है। वहीं, यूपी उपचुनाव में कांग्रेस के नहीं लड़ने की बात पर उन्होंने सपा को एक खास सलाह दी। ‘मांगो मगर प्यार से, कुछ नहीं होगा रार से…’ के शायराना अंदाज में शर्मा ने क्या कुछ कहा? देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

---विज्ञापन---

First published on: Oct 26, 2024 09:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola