Indian Cricket Team

T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया के पास है आखिरी मौका, जनवरी में होगा असली टेस्ट 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया मौजूदा समय में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन है. उनके पास इस टाइटल को घरेलू मैदान पर डिफेंड करने का मौका है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. ऐसे में टीम इंडिया के पास इस मेगा आईसीसी इवेंट में उतरने से पहले तैयारी का एक और मौका है. जनवरी में वो मौका मिलने वाला है.

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जनवरी में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने वाली है. न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने वाली है. दौरे की शुरुआत 11 जनवरी को वनडे सीरीज से होगी. जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर आने वाले हैं. वनडे के बाद 21 जनवरी से टी20 सीरीज का आगाज होगा. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ये टीम इंडिया के पास आखिरी मौका होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के पास है तैयारी का आखिरी मौका 

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाना है. वहीं आखिरी टी20 मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. इस सीरीज में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी गई टीम ही खेलने वाली है. ऐसे में उन सभी खिलाड़ियों को लिए फॉर्म में आने का आखिरी मौका है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं आए हैं. ऐसे में वो इस सीरीज में रनों की बारिश करके खुद को साबित कर सकते हैं. वहीं अन्य बल्लेबाजों को भी वर्ल्ड कप तक अपनी फॉर्म को जारी रखना होगा. 

विज्ञापन

वीडियो में देखें इस सीरीज का पूरा शेड्यूल…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ