Monday Remedies

Video: सोमवार के दिन इस उपाय को करने से दूर होगी हर विघ्न और बाधा, बनेंगे बिगड़े काम

Monday Remedies: आपके काम में बाधा आती है और सफल नहीं हो पाते हैं तो सोमवार के दिन आपको इस खास उपाय को करना चाहिए. सोमवार को किये इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Monday Remedies: सोमवार का दिन चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है. चंद्र ग्रह किसी के भी जीवन में उत्थान और पतन का कारण बनता है. आपको चंद्र ग्रह के प्रभाव के कारण परेशानी हो रही है और कार्य में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको सोमवार के दिन खास उपाय करना चाहिए. सोमवार के दिन खिरनी की जड़ से जुड़ा उपाय करना चाहिए.

खिरनी की जड़ के कई लाभ होते हैं. इसे चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है. इसके उपाय से चंद्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं. इससे मानसिक शांति भी मिलती है. सोमवार के दिन खिरनी की जड़ सुबह गंगाजल से धोकर और सफेद धागे में बांधकर धारण करनी चाहिए. इस उपाय को करने से आपको फायदा मिलेगा. आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ