Mukhtar Ansari की मौत पर CM योगी का बड़ा बयान, माफियाओं को उल्टा लटका देंगे

Loksabha Elections 2024 CM yogiadityanath Kairana Rally:सीएम योगी ने कैराना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अपराधियों पर जमकर हमला बोला । सीएम योगी ने कहा माफिया पहले सिर चढ़कर बोलते थे, अब दंगा करने वाले माफियाओं को उल्टा लटकाकर मिर्च का छौंका लगा देते हैं।

Mukhtar Ansari and Yogi Adityanath (1)

Loksabha Elections 2024 CM yogiadityanath Kairana Rally : बीजेपी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया । सीएम योगी ने कैराना में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले माफिया सिर चढ़कर बोलते थे, अब दंगा करने वाले माफियाओं को उल्टा लटकाकर मिर्च का छौंका लगा देते हैं। प्रयागराज के माफिया की प्रॉपर्टी को जब्त करके गरीबों के लिए मकान बना दिए । मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों और बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। बता दें यूपी की कैराना सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बीजेपी ने इस सीट से सिटिंग सांसद प्रदीप चौधरी को टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी ने इकरा हसन को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वहीं बसपा ने श्रीपाल सिंह को कैराना सीट से टिकट दिया है ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ