
Video: लोकसभा चुनाव का शेड्यूल वायरल, चुनाव आयोग ने कहा- हम व्हाट्सएप मैसेज नहीं करते
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव का सभी को इंतजार है, इसी बीच इंटरनेट पर आए दिन इसकी तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में व्हाट्सएप पर चुनावों को लेकर एक शेड्यूल वायरल हो रहा है। जब यह लिस्ट चुनाव आयोग के पास पहुंचा तो आयोग ने इसका खंडन किया है। भारतीय चुनाव आयोग ने इस फर्जी शेड्यूल पर कहा कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस से की जाती है।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव डेट का ऐलान टेक्स्ट और व्हाट्सएप मैसेज से नहीं किया गया है। इससे पहले भी चुनाव आयोग का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद आयोग ने स्पष्टीकरण दिया था कि उसने सभी राज्यों को अप्रैल में लोकसभा चुनाव की संभावित डेट मानकर चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। फिलहाल चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: