---विज्ञापन---

Video: मौलाना सज्जाद नोमानी कौन? जिन पर लगा ‘वोट जिहाद’ का आरोप

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्‍ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं। यहां 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है। इसके बाद 23 नवंबर को यहां नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

---विज्ञापन---

Maharashtra Assembly Election 2024: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी पर ‘वोट जिहाद’ का आरोप लगा है। दरअसल, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर नोमानी की शिकायत की है। बीजेपी नेता ने अपनी शिकायत में सोशल मीडिया का हवाला देते हुए कहा है कि नोमानी ने मुस्लिमों से भाजपा समर्थकों का बहिष्कार करने को कहा है।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि मौलाना ने भाजपा को वोट देने वाले मुस्लिम मतदाताओं के सामाजिक बहिष्कार करने और हुक्का पानी बंद करने की बात कही है। बीजेपी नेता ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि उन्होंने मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है। जानकारी के अनुसार महाराष्‍ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं। यहां 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है। इसके बाद 23 नवंबर को यहां नतीजे घोषित किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2024 10:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola