Singh Rashi 2026 Lucky Remedies

Video: 2026 में सिंह राशि वाले करें ये उपाय, ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मिलेगा छुटकारा और बनेंगे बिगड़े काम

Singh Rashi 2026 Lucky Remedies: क्या आपकी भी सिंह राशि है? अगर हां, तो आपको साल 2026 में शनि की ढैय्या और केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचकर रहना होगा, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं उन प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें करने से सिंह राशि वालों का भाग्य 2026 में चमक सकता है.

Singh Rashi 2026 Lucky Remedies: नवग्रहों में सूर्य ग्रह व सूर्य देव को पहला स्थान प्राप्त है. इसके अलावा वह सिंह राशि के स्वामी भी हैं. पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में अपनी राशि सिंह के जातकों के ऊपर सूर्य ग्रह कई बार मेहरबान होंगे. हालांकि, सालभर शनि की ढैय्या और केतु ग्रह की खराब स्थिति के कारण परेशानियां इनका पीछा नहीं छोड़ेंगी. ऐसे में कुछ उपायों को करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 में रविवार के दिन बंदरों को भीगे हुए चने और गुड़ खिलाना शुभ रहेगा. इसके अलावा ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें. साथ ही पीतल के लोटे में पानी और गुड़ डालकर सूर्य देव को तीन बार में ‘ॐ ब्रह्म स्वरूपाय सूर्य नारायण’ बोलते हुए अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. यदि आप सिंह राशि द्वारा 2026 में करने वाले और अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ