bharti singh (3)

भारती सिंह 'काजू' से मिलने को तड़पीं, अभी तक लाडले को नहीं लगा पाईं गले; हॉस्पिटल के बेड से शेयर किया व्लॉग

Bharti Singh Second Baby Kaju: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे काजू का वेलकम किया है. एक्ट्रेस दूसरी बार बेटे की मां बन गई हैं. वहीं अब भारती सिंह ने हॉस्पिटल के बेड से व्लॉग शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है.

Bharti Singh Second Baby Kaju: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ का वेलकम किया है. सोशल मीडिया पर कपल ने वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि उनके घर दूसरे बेटे ने जन्म लिया है. अब हाल ही में कॉमेडियन ने डिलीवरी के बाद अस्पताल के बेड से नया व्लॉग शेयर किया है. जिसमें वो बता रही हैं कि उनके नन्हें बेटे को ऑर्ब्जवेशन में रखा गया है और अभी तक उन्होंने काजू को गले नहीं लगाया है. भारती ने ये भी कहा कि अब मुझे ये भी नहीं लग रहा कि लड़की क्यों नहीं हुई, बल्कि लग रहा है कि मेरे बेटे को जल्द मुझे दिखा दो ताकि मैं उसे अपने गले लगा सकूं.

भारती सिंह का ये व्लॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. व्लॉग में भारती ये भी बोल रही हैं कि दो बेटों के आने के बाद भी अभी भी मेरी इच्छा बेटी की ही है. इसके साथ ही हर्ष भी भारती की डिलीवरी पर बात करते हुए कहते हैं कि पहले बेबी के दौरान भारती 8-10 घंटे लेबर पेन में तड़पीं थीं, लेकिन इस बार डिलीवरी जल्दी हो गई और भारती को ज्यादा लेबर पेन भी नहीं हुआ. बता दें भारती सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों में अपनी फैमिली के साथ किया था. इसके बाद भारती ने सोशल मीडिया पर भी प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट करते हुए फोटोज शेयर की थीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ