पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, नक्षत्र ज्योतिष और हस्तरेखा ज्योतिष आदि की मदद से प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य के बारे में छोटी से छोटी बातों से जुड़े राज के बारे में पता चल सकता है। लेकिन आज हम आपको फ्यूचर जानने के एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पहले पता होगा।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको सांसों और भविष्य के बीच के संबंध के बारे में बताएंगे। दरअसल, जब व्यक्ति नाक की दायीं ओर से सांस लेता है, तो उसे सूर्य नाड़ी कहा जाता है। वहीं जब नाक के बायीं ओर से सांस चले, तो उसे चंद्र नाड़ी कहा जाता है। इन दोनों नाड़ी का संबंध व्यक्ति के वर्तमान और फ्यूचर से होता है। इससे ये पता चल सकता है कि उस समय व्यक्ति को क्या-क्या काम करने चाहिए और कौन-कौन से नहीं। इसके अलावा ये भी पता चल सकता है कि मनुष्य को जीवन में सफलता मिलेगी या नहीं? अगर आप भी जानना चाहते हैं अपने जीवन से जुड़े कई गुप्त राज के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।