horoscope 2026

Video: 2026 में राहु और केतु के कारण परेशान हो सकते हैं कुंभ राशि वाले लोग, बरतें ये जरूरी सावधानियां

Horoscope 2026: ग्रहों की स्थिति का लोगों के जीवन पर असर पड़ता है. 2026 में कुंभ राशि वाले लोगों को राहु और केतु के कारण परेशानी हो सकती है. इससे बचने के लिए इन लोगों को कई सावधानियां बरतनी होंगी. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: कुंभ राशि वालों को 2026 में नौकरी, कारोबार, प्यार और फैमिली को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. कुंभ राशि वालों को राहु और केतु के प्रभाव से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साझेदारों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें और आपके लिए नया काम और कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं होगा. कुंभ राशि वाले लोग जून से लेकर अक्टूबर के बीच बहुत संभलकर रहें. आप लोगों राहु-केतु के कारण किसी विवाद में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

आप जून से लेकर अक्टूबर के बीच किसी नई जिम्मेदारी को संभालते समय सावधान रहें. नया काम शुरू करने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल न करें. 2026 में बचत करने पर ध्यान दें और आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. सगाई और शादी के लिए आपको जून से अक्टूबर के बीच सावधान रहना होगा. वैवाहिक जीवन में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं. विवादित संपत्ति में निवेश कर रहे हैं तो सावधान हो जाए. राहु और केतु के कारण सेहत खराब हो सकती है ऐसे में सावधान रहें. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ