Tulsi Pujan Diwas 2025: क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस, कब से हुई इसकी शुरुआत और क्या है महत्व? जानें सबकुछ

Tulsi Pujan Diwas 2025: 25 दिसंबर के दिन ईसाई धर्म का पर्व क्रिसमस मनाया जाता है. इस दिन को भारत में भी लोग सेलिब्रेट करते हैं. हिंदू धर्म में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इसकी शुरुआत कब हुई चलिए जानते हैं.

Tulsi Pujan Diwas 2025

Photo Credit- News24GFX

Tulsi Pujan Diwas 2025: हर साल 25 दिसंबर के दिन ईसाई धर्म का पर्व क्रिसमस मनाया जाता है. भारत में भी लोग इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं. यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, अब हिंदू धर्म में लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाते हैं. बता दें कि, इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2014 से की गई थी. भारत के साधु-संतों ने तुलसी के महत्व को समझाने के लिए तुलसी पूजन के लिए 25 दिसंबर का दिन तय किया था. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास धार्मिक महत्व है.

विज्ञापन

तुलसी का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास माना जाता है. तुलसी का पूजन करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. तुलसी के पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. तुलसी का पूजन करने से नकारात्मकता का अंत होता है और घर खुशियों से भरा रहता है. आप तुलसी पूजन दिवस के दिन विधि-विधान से तुलसी की पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

तुलसी पूजा विधि

तुलसी पूजन दिवस के दिन आप पूरे विधि-विधान से तुलसी की पूजा करें इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा. तुलसी पूजन के दिन आप स्नान कर साफ कपड़े पहनें. तुलसी के पौधे के आसपास सफाई करें. गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण करें. तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और रोली या कुमकुम से तिलक लगाएं. तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाएं और फूल माला चढ़ाएं. तुलसी के नीचे दीपक अवश्य जलाएं. फल और मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करें.

विज्ञापन

तुलसी पूजा शुभ मुहूर्त

तुलसी पूजा शुभ मुहूर्त में करें. इससे आपको पूजा का अधिक फल मिलेगा. तुलसी पूजन के लिए 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का समय शुभ रहेगा. वहीं शाम के समय 5ः30 से लेकर 7ः00 बजे तक का समय उत्तम होगा. आप इस मुहूर्त में तुलसी पूजन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ