हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में 'दांव' पर इन दिग्गजों की 'साख'

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: उमर अब्दुल्ला गंदरबल और बडगाम विधानसभा दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। तारिक हामिद कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग और रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 25 सितंबर को विधानसभा के दूसरे चरण के लिए वोटिंग है। दूसरे चरण में यहां 6 जिलों की कुल 26 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इससे पहले यहां मंगलवार को चुनाव प्रचार थम चुका है। बता दें दूसरे चरण में यहां के कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष रविंदर रैना शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार दूसरे फेज में इन 26 सीटों पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कुल 239 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन 26 सीटों पर कुल करीब 25 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे। वोटिंग के लिए कुल 3502 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बता दें उमर अब्दुल्ला गंदरबल और बडगाम विधानसभा दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। तारिक हामिद कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग और रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola