SOURCE- NEWS 24

Video: हूती विद्रोहियों ने लिया सना का बदला, इजरायल पर दागी मिसाइलें, तेल अवीव में बजे सायरन

Video: इजरायल और हूतियों के बीच एकबार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। यमन पर इजरायली हमले के बाद हूती विद्रोहियों ने पहली बार बैलिस्टिक मिसाइल दागकर आयरन डोम को चुनौती दी है। चलिए जानते हैं पूरी बात।

Video: इजरायल ने हाल ही में हूती ठिकानों पर हमला किया था, जिसका अब वे खुलकर बदला ले रहे हैं। इससे वेस्ट एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। बता दें कि हूतियों ने खुलकर मोर्चा तो संभाला था लेकिन इसके बाद भी यमन के कई अपने निर्दोष नागरिक इस हमले की चपेट में आ गए। इससे इजरायल में यरुशलम और तेल अवीब जैसे बड़े शहरों में अचानक सायरनों की गूंज भी सुनाई दी थी। हूती विद्रोहियों ने पहली बार कोई शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसने पूरी दुनिया को उनके कमजोर न होने का संदेश दे दिया है। इस हमले ने इजराइल की गर्व की प्रतीक सुरक्षा प्रणाली आयरन डोम को भी चुनौती दी है। इजराइल ने दावा किया कि मिसाइल को हवा में ही रोक लिया गया, लेकिन उसके मलबे ने गिनाटॉन कस्बे में तबाही मचाई। इससे यह सवाल और गहरा हो गया कि क्या अब इजराइल की सुरक्षा ढाल उतनी मजबूत नहीं रह गई है, जितना वह दावा करती है?

विज्ञापन

हूती प्रवक्ता यायासारी ने स्पष्ट कहा कि “जब तक गाजा में निर्दोष बच्चों पर बम बरसते रहेंगे, जब तक मुसलमानों के घर खाक में मिलते रहेंगे, तब तक उनकी चुप्पी असंभव है।” पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का ये वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ