Delhi court

Video: दिल्ली की सड़कों पर उतरे वकील, किस फैसले के खिलाफ रहे हैं प्रदर्शन?

Video: दिल्ली के कई कोर्ट में LG का एक नोटिफिकेशन पहुंचा है। इसका विरोध अब दिल्ली के वकील कर रहे हैं। इसके साथ ही ये विरोध कल और ज्यादा बढ़ने वाला है। लाखों वकील एलजी हाउस का घेराव करने वाले हैं।

Video: दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के वकील एलजी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये नोटिफिकेशन न्याय प्रणाली को कमजोर करेगा। दरअसल, इसमें गवाहों के बिना कोर्ट में पेश हुए भी गवाही दी जा सकती है। इससे क्रॉस एग्जामिनेशन की प्रक्रिया पर भी असर पड़ेगा। साथ ही पार्दर्शिता पर भी सवाल खड़े होंगे। वकीलों का कहना है कि यह जनता के न्याय के अधिकारों के मामले में खतरा बन सकता है। इसीलिए वकील सड़कों पर उतर कर इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से पिछले पांच दिनों से लगातार दिल्ली के अलग-अलग कोर्टों में प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कल 2 लाख के करीब दिल्ली के अलग-अलग कोर्टों के वकील एलजी हाउस का घेराव करने वाले हैं। आखिर सरकार क्यों नहीं सुन रही? एलजी क्यों नहीं सुन रहे? इस वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ