Untitled design (71)

IND vs NZ: क्या इन 4 सीनियर प्लेयर्स को बाहर करने का आ गया टाइम? कतार में खड़े हैं ये चार युवा

भारतीय बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से हार का मुंह देखना पड़ा। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैन्स को खासा निराश किया।

IND vs NZ 2nd Test: बेंगलुरु के बाद पुणे में भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम को पिछले 12 साल में पहली बार अपनी ही सरजमीं पर टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो लगातार दूसरी पारी में भी जारी रहा। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने मिचेल सैंटनर के आगे आसानी से घुटने टेक दिए। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 245 रन बनाकर ढेर हो गई।

विज्ञापन

विराट कोहली, रोहित शर्मा, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। कोहली के बल्ले से इस साल एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। रोहित का भी हाल बेहाल है और उनकी फिटनेस अपने आप में बड़ा सवाल बनी हुई है। अश्विन-जडेजा भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इन चार प्लेयर्स के टेस्ट करियर को लेकर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ने को बेकरार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ