Iran Israel war

Video: इजरायल पर ईरान के हमले जारी, जंग के बीच टली नेतन्याहू के बेटे की शादी

Video: ईरान और इजरायल के बीच बीते 72 घंटों से लड़ाई जारी है। दोनों एक-दूसरे पर मिसाइलें दाग रहे हैं। इजरायल ने रविवार को ईरानी विदेश मंत्रालय पर बड़ा हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Video: ईरान और इजराइल के एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इजरायली हमलों में अब तक 224 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, 10,277 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, इजरायल ने ईरान के ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, ईरानी हमलों की बात करें, तो अब तक इसमें इजरायल के 19 लोगों की मौत हुई है। इजराइली हमले में ईरानी IRGC के सीक्रेट हेड मोहम्मद काजमी की मौत की पुष्टि भी हुई। मोहम्मद काजमी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के खुफिया संगठन के प्रमुख थे।

विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी सोमवार को होने वाली थी, लेकिन हमलों के चलते इस शादी को टाल दिया गया है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दावा किया कि दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौता होगा। दोनों देशों के बीच चल रही जंग की पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में देखिए…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ