
हार्दिक की कप्तानी से नाराज रोहित लेंगे कोई बड़ा फैसला? क्या बोली दिल्ली की जनता?
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी
IPL2024 ,Mumbai Indians Performans Delhi Public Review : IPL 2024 का यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अनलकी साबित हो रहा है । अभी तक मुंबई ने इस सीजन में तीन मैच खेले है और तीनों मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामन करना पड़ा । लगातार मिली तीन हार के बाद मुंबई प्वांइटस टेबल में आखिरी पायदान पर है । रोहित शर्मा की जगह मुंबई की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांडया को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा ।
बता दें कि अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान मुंबई के कप्तान हार्दिक पांडया को फैंस ने जमकर ट्रोल किया । कप्तान हार्दिक पांडया का भी प्रदर्शन IPL के इस सीजन में अच्छा नहीं रहा है। रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने हार्दिक को मुंबई इंडियंस फैंस ट्रोल कर रहे हैं । जीत का स्वाद चखने की राह देख रही मुबंई के लिए इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़ गए हैं । पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को अपनी पहली जीत का इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: