ind vs - 2024-08-29T210433.657

Video: मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई की टीम इन 5 खिलाड़ी को करना चाहेगी रिटेन, क्या जडेजा होंगे बाहर?

IPL 2025: IPL 2024 में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे टीम इस बार आईपीएल ऑक्शन में कुछ नए खिलाड़ियों को टार्गेट कर सकती है।इसके अलावा टीम की अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को ही रिटेन करना चाहेगी।

CSK Retained Players 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। टीम प्लेऑफ में जगह बनने से चूक थी। उम्मीद की जा रही है कि चेन्नई की टीम आईपीएल 2025 में कमबैक कर सकती है। इसी को लेकर टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले अपनी स्ट्रेटजी तैयार में लगी हुई है। अगर बीसीसीआई मेगा ऑक्शन में टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है तो चेन्नई के पास कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। चेन्नई इस बार फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को चुनना चाहेगी। इसको लेकर उन्होंने से ही तैयारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन्नई की टीम इस बार ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), समीर रिजवी, मथीशा पथिराना, महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे को रिटेन करना चाहेगी। धोनी की कप्तानी में ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना और शिवम दुबे ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। चेन्नई में अपने प्रदर्शन की वजह से ही शिवम दुबे टीम में भी वापसी करने में सफल रहे थे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ