IMG_20240302_100115

IPL 2024: आईपीएल 17 से 6 बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर! चार टीमों को लगेगा झटका

IPL 2024 Six Players Can Miss Tournament: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन से पहले चार टीमों को तगड़ा झटका लग सकता है। टीमों के कई खिलाड़ी चोटिल हैं और वह इसी कारण अगला सीजन मिस कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में मौजूद नाम सभी बड़े खिलाड़ियों के हैं।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग से पहले कुछ टीमों के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। आईपीएल के आगामी सीजन से जहां मोहम्मद शमी का बाहर होने तय है। वहीं उनके अलावा भी कुछ खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। इन खिलाड़ियों के बाहर होने का कारण है चोट। यह खिलाड़ी चोटिल हैं और लंबे समय से अपनी नेशनल टीमों के साथ भी नहीं जुड़े हैं। यही कारण है कि इन खिलाड़ियों को आईपीएल का अगला पूरा सीजन या फिर कम से कम पहला हाफ मिस करना पड़ सकता है। इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम भी है, हालांकि उनका जिक्र वीडियो में नहीं है। मगर राहुल भी इलाज के लिया लंदन जा रहे हैं।आईपीएल 17 के पहले हाफ का शेड्यूल जारी किया गया है। यह शेड्यूल 22 मार्च से 7 अप्रैल तक के मुकाबलों का है। सीजन का पहला मैच 22 मार्च को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। पूरी खबर के लिए देखें वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ