India vs South Africa

यशस्वी OUT, तिलक IN, दूसरे वनडे के लिए इन 3 खिलाड़ियों की होगी प्लेइंग XI से विदाई?

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 2 दिसंबर रायपुर में खेला जाएगा. पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे और अब टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है.

India vs South Africa 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार, 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 बढत हासिल की थी. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. वहीं, जीत के बावजूद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव की संभवाना जताई जा रही है. पहले मैच में विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान केएल राहुल का बल्ला चला था, लेकिन यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और वाशिंगटन सुंदर कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऋतुराज को ऋषभ पंत की जगह मौका मिला था, जबकि ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर खेले थे.

विज्ञापन

हालांकि, इस बात की संभावन कम है कि भारत इस मैच में कोई बड़े बदलाव करे. हालांकि, पहले मैच में यशस्वी फ्लॉप रहे थे और सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे. पिछले कुछ दिनों से उनका बल्ला नहीं चल रहा है. ऐसे में यशस्वी की जगह तिलक वर्मा को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है. लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले गायकवाड़ को पहले वनडे में चौथे नंबर पर भेजा गया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं दिखे. ऐसे में ऋतुराज को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. वहीं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली की जगह फिक्स है, जबकि चौथे नंबर पर तिलक वर्मा उतर सकते हैं. वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह नीतिश कुमार रेड्डी को भी प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ