AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, गाबा टेस्ट से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज

Australia vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उन्हें पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोट लगी थी और अभी वो पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं.

Australia vs England

Australia vs England

Australia vs England 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार (4 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के भरोसेमंद ओपनर उस्मान ख्वाजा फिटनेस की वजह से इस डे-नाइट टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान ख्वाजा को पीठ में चोट लगी थी, जिससे वो अभी पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. यह कंगारू टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड पहले ही दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

गाबा टेस्ट में नहीं खेलेंगे उस्मान ख्वाजा

पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पीठ में चोट लग गई थी. चोट के कारण ख्वाजा दोनों पारियों में ओपनिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे. उनकी जगह पहली पारी में मार्नस लाबुशेन और दूसरी पारी में ट्रैविस हेड ने जेक वेदरल्ड के साथ ओपनिंग की थी. 39 साल के ख्वाजा ने मंगलवार को गाबा नेट्स में करीब 30 मिनट तक बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी तकलीफ कम नहीं हुई. ऐसे में मेडिकल टीम ने उन्हें प्लेइंग XI के लिए फिट नहीं माना, इसलिए वह इस डे-नाइट टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

ख्वाजा की जगह कौन करेगा ओपनिंग?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है. ऐसे में जोश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर अब ओपनिंग स्लॉट के लिए रेस में हैं. बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि ख्वाजा टीम के साथ बने रहेंगे और रिहैब जारी रखेंगे. ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 5 मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 से आगे है. पर्थ टेस्ट में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया था.

गाबा टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ