IND vs ENG: 'सरफराज खान नहीं होते तो जीरो पर आउट हो जाता,' मैच के बाद पडिक्कल ने क्यों कही यह बात

Sarfaraz Khan Help Devdutt Padikkal Batting Time: धर्मशाला टेस्ट में भारत की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने यादगार डेब्यू किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 65 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस ने पडिक्कल ने बताया कि अगर सरफराज खान नहीं होते तो वह शून्य पर आउट हो जाते।

Sarfaraz Khan Help Devdutt Padikkal Batting Time

Sarfaraz Khan Help Devdutt Padikkal Batting Time: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल को भारत की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्होंने टेस्ट करियर की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पडिक्कल ने भारत के लिए 65 रन बनाए थे, लेकिन मैच के बाद देवदत्त पडिक्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद बताया कि अगर उनके साथ उस समय सरफराज खान नहीं होते तो वह शून्य पर आउट हो जाते। देवदत्त पडिक्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह पहले मैच में काफी नर्वस महसूस कर रहे थे, लेकिन सरफराज खान उनके पास आकर कहा कि जैसा वह अभी तक खेलते आए हैं वैसे ही यहां भी बल्लेबाजी करें। उन्होंने आगे कहा कि बल्लेबाजी के दौरान हमने मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं की । हम बस नॉर्मल बात कर रहे थे।

पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ