IND vs AUS: 'रोहित-विराट को हटाओ', एडिलेड में बुरी तरह हार के बाद फैंस का फूटा गुस्सा

India vs Australia: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया एडिलेड में मैच के तीसरे दिन 10 विकेट से हार गई। इस हार के बाद फैंस ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को संन्यास लेने की नसीहत दे डाली है।

Rohit Sharma Virat Kohli

India vs Australia: टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की दूसरी पारी सिर्फ 175 रनों पर सिमट गई, जिससे कंगारू टीम को 19 रनों का टारगेट मिला। टीम को यह टारगेट हासिल करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई और उसने यह मैच 10 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मिली करारी हार के बाद फैंस सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर बुरी तरह भड़क रहे हैं।

कई लोगों ने तो उन्हें इस फॉर्मेट से संन्यास लेने की भी नसीहत दे डाली है। बता दें कि पिछले मैच को मिस करने वाले रोहित इस मैच में कुल नौ रन ही बना सके। दूसरी ओर पिछले मैच के शतकवीर विराट मैच में कुल 18 रन ही बना सके। इन दोनों का ना चलना भी टीम की हार की बड़ी वजह थी।

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ