वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? चेतेश्वर पुजारा ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल है कि दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है.

India vs West Indies

रांची में होगा भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच (PIC Credit - ANI)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें रांची के JSCA स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें अब दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पलटवार करते हुए सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. पुजारा ने बताया है कि दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी या संजू सैमसन में से किसे मौका मिलना चाहिए.

विज्ञापन

पुजारा ने संजू सैमसन को किया सपोर्ट

चेतेश्वर पुजारा ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है. पुजारा का मानना है कि भारत को पहले मैच के बैटिंग कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहिए और दूसरे टी20 मैच में उसी बल्लेबाजी क्रम के साथ उतरना चाहिए. उनके मुताबिक संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर सकते हैं. पुजारा ने सैमसन को एक बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि टीम की प्लेइंग 11 में उनकी जगह को लेकर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए. उन्होंने कि टी20 क्रिकेट में किसी खिलाड़ी के एक या 2 मैच खराब हो सकते हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और मौके देने चाहिए. उन्होंने आगे वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि वह टीम में मौजूद हैं और सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा.

बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं होना चाहिए

पुजारा ने दूसरे टी20 मैच के लिए भारत की बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं करने की बात कही है. उनके मुताबिक, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करना चाहिए. इसके बाद नंबर-3 पर ईशान किशन को बैटिंग करनी चाहिए. वहीं, श्रेयस अय्यर नंबर-4 की जिम्मेदारी संभालें. पुजारा ने कहा कि मैच की स्थिति के आधार पर तिलक वर्मा, नमन धीर और शिवम दुबे को क्रमश: नंबर-5, 6 और 7 पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद अक्षर पटेल नंबर-8 पर टीम का हिस्सा होंगे. कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह भी उनकी प्लेइंग 11 में शामिल हैं.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना

पुजारा के मुताबिक, दूसरे टी20 की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी विभाग में बदलाव की संभावना हो सकती है. भारत के सामने मयंक यादव और प्रिंस यादव में से किसी एक को चुनने का विकल्प है. उन्होंने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले प्रिंस यादव उनकी संभावित प्लेइंग 11 में शामिल थे, लेकिन भारतीय टीम ने मयंक यादव को मौका दिया है. ऐसे में वह मयंक को एक और मुकाबला देना चाहेंगे. पुजारा ने कहा कि टीम को बार-बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए और सिर्फ एक मैच के बाद किसी खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा. इसलिए वह दूसरे टी20 में भी मयंक यादव के साथ बने रहेंगे.

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमनधीर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ