India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में एक समय मजूबत स्थित में नजर आ रही टीम इंडिया की हालात अब बेहद खराब हो गई है. मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारत के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और विकेट के लिए तरसा दिया. श्रीलंका की टीम ने 5वें दिन 229/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया था और टी-ब्रेक तक 8 विकेट पर 383 रन बना दिए. इसी की साथ मेजबान टीम की बढ़त 170 रन पहुंच गई. आखिरी दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआती दो सेशन में सिर्फ 2 विकेट गंवाए.
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने क्रीज पर घुंटा गाड़ दिया और शानदार शतक जड़ा. दिनुशा के आगे टीम इंडिया के सभी गेंदबाज बेबस नजर आए और विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे. अब कोलंबो टेस्ट में सिर्फ आखिरी सेशन का खेल बचा है, जिसमें टीम इंडिया को जीत के लिए दो विकेट चटकाने हैं और फिर लक्ष्य ही हासिल करना है, जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो सकता है, जिससे भारतीय टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की कंपनी दुनियाभर में दिखाएगी भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज, जानिए क्या है पूरा मामला
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
23 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines