Gautam Gambhir

Video: महेंद्र सिंह धोनी के करीबियों को चुन-चुनकर टीम से बाहर कर रहे हैं गौतम गंभीर?

IND vs SL: टीम इंडिया 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हो गया है। टीम का ऐलान होने के बाद ही कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। 

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए इंडिया टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम के नाम का ऐलान होने के बाद ही सोशल मीडिया पर टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ट्रोल होने लगे। उनपर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के करीबी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर अपनी पसंद के खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रुतुराज गायकवाड़ का है, जिन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं, दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। जडेजा और रुतुराज दोनों ही महेंद्र सिंह धोनी के बेहद करीबी खिलाड़ी हैं। इनके अलावा हार्दिक पांड्या को भी धोनी को खास माना जाता है। हार्दिक पांड्या को टी20 क्रिकेट का अगला कप्तान माना जा रहा था लेकिन उन्हें उपकप्तान भी नहीं बनाया गया। महेंद्र सिंह धोनी से इन खिलाड़ियों का क्या कनेक्शन है इसे वीडियो में पूरा देखिए-

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ