Virat Kohli and Rohit Sharma

IND vs SA: अब कब मैदान पर वापसी करेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली? इस बड़ी टीम का करेंगे सामना 

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म हो गई है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस का इंतजार फिर से शुरू हो गया है. दोनों ही दिग्गज टी20 और टेस्ट से संन्यास से चुके हैं, जिसके कारण ही वो सिर्फ वनडे सीरीज में ही खेलते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर इस टीम का सामना करेगी. जहां पर रोहित-विराट का कमबैक देखने को मिलेगा. 

IND vs SA: सिडनी मैच के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज भी खत्म हो चुकी है. जिसके कारण ही अब रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर से मैदान पर नहीं नजर आने वाले हैं. टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के कारण दोनों दिग्गज कुछ समय के लिए वापसी करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में फैंस को हर बार लंबा इंतजार ही करना पड़ेगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद भारत इस टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर सीरीज खेलेगी. जब दोबारा रोहित-विराट ब्लू जर्सी में नजर आएंगे. 

विज्ञापन

कब वापसी करेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 

टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी, तो वहीं टी20 सीरीज 9 दिसंबर से खेला जाएगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. इसी मुकाबले से रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर ब्लू जर्सी में नजर आएंगे. सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होगा, तो वहीं तीसरा और आखिरी मुकाबला विजाग में 6 दिसंबर को खेला जाएगा. इन तीनों मैचों में रोहित-विराट का बड़ा कारनामा देखने को मिलेगा. 

विज्ञापन

इस सीरीज के बारे में और बातें जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ