IND ODI XI If Hardik-Iyer Not Fit

IND vs SA: हार्दिक-अय्यर नहीं हुए फिट, तो कैसी होगी टीम इंडिया की वनडे प्लेइंग 11? इन 2 को मिलेगा मौका!

IND ODI XI If Hardik-Iyer Not Fit: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. इस श्रृंखला में कुछ भारतीय प्लेयर्स के खेलने को लेकर सवालिया निशान है. अगर हार्दिक पांड्या एवं श्रेयस अय्यर फिट नहीं होते हैं और गिल की भी चोट बढ़ जाती है, तो टीम इंडिया की वनडे सीरीज में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े चेंज देखने को मिल सकते हैं.

IND ODI XI If Hardik-Iyer Not Fit: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. इसके बाद दोनों देशों के बीच 30 नवंबर से वनडे श्रृंखला का आयोजन किया जाने वाला है. तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पर सभी की नजर होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नजर आएंगे. भारतीय टीम शायद अपनी पूरी ताकत के साथ नहीं उतरेगी. श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या के खेलने पर सस्पेंस है. अगर ये दोनों फिट नहीं हुए, तो भारतीय टीम की प्लेइंग 11 देखने लायक होगी.

विज्ञापन

कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

हार्दिक पांड्या को लेकर हाल ही में खबर आई है कि उन्हें अभी भी दर्द है और अगर वो पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं. श्रेयस अय्यर का भी खेलना तय नहीं है. अगर ये दोनों वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनकी जगह ऋषभ पंत और नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में एंट्री हो सकती है. पंत नंबर 4 और नीतीश कुमार रेड्डी नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर गिल की भी चोट बढ़ गई, तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. हालांकि, इसका चांस कम है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ