---विज्ञापन---

IND A vs PAK A: एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! टीम इंडिया के ‘शेर’ लेंगे हार का बदला?

IND A vs PAK A: भारत और पाकिस्तान की A टीमों के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप स्टेज में मैच हुआ था. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की और अब टीम इंडिया के प्लेयर्स बदला लेने के इरादे से उतरेंगे. दोनों टीमें सेमीफाइनल में अलग-अलग टीमों से भिड़ने वाले हैं. भारतीय टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ना और उन्हें हराकर ट्रॉफी जीतना चाहेगी.

फिर होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
---विज्ञापन---

IND A vs PAK A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A और पाकिस्तान A का प्रदर्शन अच्छा रहा है. दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने ओमान और UAE को करारी हार थमाई, वहीं पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीते. अब 21 नवंबर 2025 को दोनों टीमें सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी. उनके सेमीफाइनल मैच अलग-अलग होंगे. पाकिस्तान जहां ग्रुप A की नंबर 2 टीम के खिलाफ खेलेगी, वहीं इंडिया ए की भिड़ंत ग्रुप A की नंबर 1 टीम से होगी. दोनों टीमें मजबूत है और वो आसानी से जीत दर्ज कर सकते हैं.

किस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच?

भारत और पाकिस्तान की A टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीत जाती है, तो फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है. ग्रुप स्टेज के मैच में पाकिस्तान A ने भारतीय टीम को हरा दिया था और अब टीम इंडिया फाइनल में जाकर पाकिस्तान से अपनी हार का बदला लेने की कोशिश करेगी. हमेशा से ही भारत का पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैचों में रिकॉर्ड तगड़ा रहा है. अब फाइनल में जीत दर्ज करके वो पाकिस्तान के ट्रॉफी जीतने के सपने को तोड़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- जीतकर भी फंसा टीम इंडिया का सेमीफाइनल, किसके सामने होगी टक्कर अभी भी तय नहीं!

First published on: Nov 19, 2025 01:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola