Yash Dayal

Video: मैं रिजल्ट के लिए क्रिकेट नहीं खेलता, यश दयाल ने क्यों कही ये बात?

Yash Dayal Interview: यश दयाल ने शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बनाई है। कभी इस गेंदबाज को डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा था। हालांकि अब उसने इससे उबरकर धमाल मचा दिया है।

Yash Dayal Interview: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम में युवा खिलाड़ी यश दयाल को जगह मिली है। यश को कभी आईपीएल में रिंकू सिंह से 5 छक्के खाने के लिए ट्रोल किया गया था। वह डिप्रेशन में भी चले गए थे, लेकिन उन्होंने इससे उबरते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और अब वे अपने देश के लिए डेब्यू करने के कगार पर खड़े हैं। यश यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लायंस का हिस्सा हैं। वह दलीप ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। यश का सपना पूरा होने से पहले न्यूज 24 ने उनसे खास बातचीत की थी। जिसमें उन्होंने एक सवाल के जवाब में टीम इंडिया के सिलेक्शन पर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यश दयाल ने कहा- मैं किसी रिजल्ट के लिए क्रिकेट नहीं खेलता। क्रिकेट मेरा पैशन है। आपका अल्टीमेट ड्रीम तो भारत के लिए खेलना है। आईपीएल तो आपके लिए टैलेंट दिखाने का एक प्लेटफॉर्म है, लेकिन बचपन से मैंने सपना देखा है तबसे यही सोचा है कि इंडिया के लिए खेलना है। जब क्रिकेट शुरू किया था, तब आईपीएल था ही नहीं। तब बस यही सोचता था कि स्टेट के लिए खेलूं और ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफी जीतकर किसी तरह टीम इंडिया में जगह बनाऊं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ