image - 2024-09-20T204747.452

Video: टीम इंडिया को मिली नई 'तिकड़ी', अपने प्रदर्शन से विरोधियों के उड़ाए होश

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 कदम दूर है। पहले मैच में गिल, पंत, यशस्वी और आकाश दीप ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया इस समय बदलाव के दौरे से गुजर रही है। टीम इंडिया इस समय अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के विकल्प की तलाश कर रही है। अब इस कड़ी में टीम इंडिया को एक नई तिकड़ी मिल गई है। ये तिकड़ी आने वाले समय में टीम इंडिया को कई बड़े मैच जीत सकती है।

विज्ञापन

इस नई तिकड़ी का नाम है, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल। बांग्लादेश के खिलाफ जब टीम इंडिया पहली पारी में संकट में थी तो यशस्वी जायसवाल ने शानदार फिफ्टी बना कर टीम को संकट से निकाला था। वहीं, दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ने अपने तीन विकेट जल्दी खो दिए थे। इसके बाद गिल और पंत ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया। भारत को आने वाले समय में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में ये तिकड़ी टीम इंडिया के लिए आने वाले समय में दमदार प्रदर्शन कर सकती है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ