
Video: बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 4 धुरंधर, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh
IND vs BAN: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में बीसीसीआई वर्कलोड मैनेज करने के लिए कई स्टार को आराम दे सकता है। जानकारी के अनुसार, भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल को भी टी20 सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बीसीसीआई ने फैसले आने वाले सीजन को लेकर लिया है। भारत को इस सत्र में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसी वजह से बीसीसीआई अपने इन खिलाड़ी को फ्रेश रखना चाहती है।
गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को भी आराम दिया जा सकता है। ये खिलाड़ी आने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच सात अक्टूबर (ग्वालियर), 10 अक्टूबर (दिल्ली) और 13 अक्टूबर (हैदराबाद) को खेलने हैं। माना जा रहा हैं कि घरेलू टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके हैं ईशान किशन की भी वापसी हो सकती है। बता दें कि ईशान किशन करीब 9 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: