Washinton Sundar
विज्ञापन

IND vs AUS: टीम इंडिया के साथ फिर बेईमानी! सुंदर के आउट होने पर मचा बवाल

Wasington Sundar: भारतीय बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर को उस समय बिल्कुल यकीन नहीं हुआ, जब पैट कमिंस की गेंद पर थर्ड अंपायर जोएल विल्सन ने उन्हें कैच आउट करार दिया।

Washington Sundar Controversy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार खराब अंपायरिंग देखने को मिल रही है। सिडनी टेस्ट में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के पहले दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इसकी वजह से थर्ड अंपायर जोएल विल्सन एक बार फिर से आलोचनाएं झेल रहे हैं।

पांचवें टेस्ट के पहले दिन पहला फैसला भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के पक्ष में गया, लेकिन बाद में जोएल विल्सन ने अंपायर सैकत शरफुद्दौला द्वारा ऑन-फील्ड फैसले को रिव्यू करने के बाद वॉशिंगटन सुंदर को कैच आउट करार दिया। विल्सन ने यह फैसला लेने के लिए काफी समय लिया। रिप्ले में सुंदर का आउट होना संदिग्ध लग रहा था, हालांकि स्निकोमीटर ने गेंद के दस्तानों के करीब होने पर स्पाइक दिखाया, जिसकी वजह से वो आउट हो गए।

Advertisment

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ