IND vs AUS: एक पारी के दम पर विराट कोहली ने बना दिए दस रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

Virat Kohli: भारतीय टीम के सदाबहार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की धांसू पारी खेली। विराट ने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli: विराट कोहली की 84 रनों की जोरदार पारी के दम पर टीम इंडिया ने मंगलवार को कंगारुओं को चार विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 265 रनों के टारगेट के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही, जहां टीम ने पहले पावरप्ले में ही कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद विराट ने मोर्चा संभाला और श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और आखिर में केएल राहुल के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियां निभाई।

मैच में विराट ने जैसे ही फिफ्टी पूरी की, वैसे ही वो चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तीन हाफ सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। विराट ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। अपनी पारी के दम पर विराट ने साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही नहीं चेज मास्टर कहा जाता है।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ