ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़कर की गंभीर-द्रविड़ की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

IND A vs SL A: जिस अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स का फॉर्म आईपीएल 2026 के दौरान रहा. उसके बाद से उनके कमबैक को लेकर सवाल उठ रहा है. हालांकि आईपीएल के खत्म होते ही अगले मुकाबले में गायकवाड़ ने शतक जड़ दिया था.

Ruturaj Gaikwad Century

Ruturaj Gaikwad Century

IND A vs SL A: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच आज से ट्राई सीरीज की शुरुआत हुई. जहां पर पहले मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें दाम्बुला में आमने-सामने हैं. जहां पर इंडिया ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके इंडिया ए की टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए. इस मुकाबले में टीम के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा. जिसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है.  

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका ए के खिलाफ कमाल की पारी खेली. उन्होंने 114 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. गायकवाड़ उस समय बल्लेबाजी करने आए, जब टीम ने सिर्फ 16 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. ऐसे में शुरुआती समय में गायकवाड़ बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी करते हुए आए. 

विज्ञापन

गायकवाड़ ने अपने लिस्ट ए का करियर का ये 21वां शतक जड़ा है. दिग्गज राहुल द्रविड़ और मौजूदा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी लिस्ट ए में 21-21 शतक ही जड़े हैं. इस लिस्ट में नंबर 1 पर सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन ने लिस्ट ए में 60 शतक जड़े थे. विराट कोहली के नाम जहां 59 शतक है, तो वहीं रोहित शर्मा ने 37 शतक जड़े हैं. सौरव गांगुली ने भी 31 शतक लिस्ट में बनाए थे. स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के नाम भी लिस्ट ए में 30 शतक जड़े हैं.  ॉ

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ 

विज्ञापन

आईपीएल के स्टार इस मुकाबले में हुए फेल 

हाल में ही आईपीएल 2019 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 रन तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने मात्र 2 रन ही बनाए. कप्तान तिलक वर्मा ने तो धीमी बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में सिर्फ 60 रन बनाए. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. टीम के 277 रनों के जवाब में श्रीलंका ए की टीम ने खबर लिखे जाने तक 11 ओवरों में बिना विकेट गंवाए  67 रन बना लिए हैं. अंशुल कंबोज और अरशद खान ने भी बहुत ज्यादा निराश किया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ