VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी पर ICC का 'ऐलान', क्या बन गया टूर्नामेंट का नया प्लान?

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसका खुलासा पाकिस्तान की एक बेवसाइट में हुआ है।

ICC Champions Trophy 2025

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान करने वाला है, लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। पहले पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी के कहने पर पीसीबी मान गया। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर आईसीसी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल आईसीसी ने कहा कि, चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में की जाएगी।

इस बात की जानकारी ब्रॉकास्टर्स को दी गई है। क्रिकेट पाकिस्तान में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल में कराने का आईसीसी का फैसला आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को अनौपचारिक सहमति दे दी थी। दरअसल 5 दिसंबर को आईसीसी की एक बैठक हुई थी, जिसमें पीसीबी द्वारा ये जानकारी दी गई थी कि वे हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ