Meen Rashifal 2025

Video: ग्रहों की कृपा से इस राशिवालों का बढ़ेगा मुनाफा, यात्राएं रहेंगी लाभदायक

Meen Rashifal 2025: आने वाले 16 दिन में समय-समय पर मीन राशिवालों को ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी, जिससे कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। जबकि नौकरीपेशा जातकों के जीवन में स्थिरता आएगी। इसके अलावा मीन राशिवालों को और किन-किन मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, उस बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

Meen Rashifal 2025: हर एक ग्रह की अपनी खासियत है, जिसका समय-समय पर राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ ग्रहों की कृपा से व्यक्ति को धन, लग्जरी लाइफ, संतान सुख, मानसिक शांति, खुशहाल शादीशुदा जिंदगी और माता-पिता का प्यार प्राप्त होता है। वहीं कुछ ग्रह बुद्धि, आत्मविश्वास, स्वभाव और विचारों आदि का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में समय-समय पर ग्रहों की कृपा से व्यक्ति को विभिन्न चीजों का सुख मिलता है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय मीन राशिवालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और इसी राशि में शनिदेव विराजमान हैं, जिसका शुभ प्रभाव उनके जीवन पर पड़ रहा है। लेकिन जून माह में समय-समय पर मीन राशिवालों को कुछ ग्रहों की कृपा भी प्राप्त होगी। जन्म कुंडली के चौथे भाव में गुरु के होने से नौकरी कर रहे मीन राशिवालों के जीवन में स्थिरता आएगी। इसके अलावा सूर्य-बुध का बुधादित्य योग भी फायदेमंद रहेगा। आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी तरफ कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा और छोटी-छोटी यात्राओं से लाभ होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि जून में किस ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण आपके काम में रुकावट आएगी तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ