Aquarius Horoscope 2025

Video: 31 मई तक इस राशिवालों पर पड़ेगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

ग्रहों का अशुभ प्रभाव इस समय कई राशियों के ऊपर पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें 31 मई 2025 तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि मई के बचे हुए 2 दिन किस राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

Aquarius Horoscope 2025: हर एक ग्रह की अपनी विशेषता है। जब भी किसी ग्रह की जगह बदलती है तो उसका असर 12 राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में ग्रह सही स्थान पर मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उससे उन्हें उस दौरान लाभ होता है। वहीं ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति राजा से रंक भी बन जाता है। हालांकि कुछ उपायों को करके और कई बातों पर विशेष ध्यान देकर व्यक्ति ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बच सकता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 31 मई 2025 तक ग्रहों का अशुभ प्रभाव कुंभ राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को अपनी वाणी पर खास ध्यान देना होगा। किसी के भी विवाद में बेवजह न बोलें और न ही किसी से झगड़ा करें। इसके अलावा अपनी सेहत पर ध्यान दें। यदि आपको कमजोरी व थकान महसूस हो रही है तो डॉक्टर को दिखाएं। नहीं तो छोटी-सी लापरवाही के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि मई माह के बचे हुए 2 दिन कुंभ राशि के लोगों को और किन-किन मामलों में सावधान रहने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ