Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Shivpal Yadav Statement On Farmers Protest : किसान दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया। इसे लेकर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने किसान प्रदर्शन को लेकर कहा कि दो साल पहले भी किसानों का आंदोलन हुआ था, जिसमें 700 किसान मारे भी गए थे। उसके बाद सरकार ने समझौता करते हुए किसानों की मांगें मान ली थीं, लेकिन अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू नहीं हुआ। इसे लेकर किसान फिर प्रदर्शन करने के लिए निकल पड़े हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए, लाठियां-गोलियां चलाई गईं। किसानों के खिलाफ अत्याचार करने वाली सरकार रहने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम किसानों के सपोर्ट में हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.