CT 2025: रोहित शर्मा कप्तान, विराट-गिल तय...चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सामने आया टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

Champions Trophy 2025 Team India Probable Squad: अगले साल होने वाली ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वनडे टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड भी सामने आया है।

Team India

Champions Trophy 2025 Team India Probable Squad: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कवायद शुरू हो गई है। चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2025 में खेली जाएगी। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह की ओर से ऐलान किया जा चुका है कि रोहित शर्मा ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे। ऐसे में रोहित बिग्रेड के लिए बाकी खिलाड़ियों को सिलेक्ट करने की भी कवायद शुरू हो जाएगी।

फिलहाल भारत के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, आवेश खान और मुकेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड में जिम्बाब्वे के खिलाफ कप्तानी कर रहे शुभमन गिल का नाम भी पक्का माना जा रहा है। वनडे में उनका शानदार प्रदर्शन है। विराट कोहली के साथ ही केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को भी जगह मिल सकती है। आइए जानते हैं कि वो 15 खिलाड़ी कौनसे हो सकते हैं, जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं।

पूरी जानकार के लिए ये वीडियो देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ