चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। साल 2025 में 30 मार्च से नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका उत्सव 6 अप्रैल 2025 तक चलेगा। दरअसल, इस बार दो तिथि एक ही दिन पड़ रही है, जिसके कारण 9 की जगह 8 दिन तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखना शुभ माना जाता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जहां कुछ लोग उन्हें फल, फूल, मिठाई, वस्त्र और अन्य सामग्री का भोग चढ़ाते हैं, तो कुछ अचूक उपाय करते हैं।
हालांकि चैत्र नवरात्रि में कुछ खास मंत्रों के जाप से भी मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि चैत्र नवरात्रि के दौरान साधक को मां दुर्गा की पूजा के दौरान कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि मां दुर्गा के मंत्रों का जाप किस माला पर करना चाहिए। यदि आप जानना चाहते हैं मंत्र जाप और माला से जुड़े जरूरी नियमों के बारे में, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।