Captain Anshuman Singh Smriti

कैप्टन अंशुमन की पत्नी को कितना पैसा मिला? मां-बाप के हिस्से में क्या आया, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

Captain Anshuman Singh Family Controversy: कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति और मां-बाप को आर्मी फंड, इंश्योरेंस क्लेम और मुआवजे का कितना पैसा मिला है? इसके बारे में अहम जानकारी सामने आई है। देखिए मामले पर News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

Captain Anshuman Singh Army Fund Update: भारतीय सेना के बलिदानी कैप्टन अंशुमन सिंह को हाल ही में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। वे 19 जुलाई 2023 को सियाचिन में हुए अग्निकांड में लोगों को बचाते हुए झुलस गए थे। उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा था। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें कीर्ति चक्र दिया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी स्मृति की तस्वीर सामने आने के बाद परिवार सुर्खियों में आ गया। उनकी पत्नी स्मृति को देखकर और उनकी प्रेम कहानी, शहादत से ठीक पहले पति से आखिरी बातचीत के बारे में जानकर पूरा देश भावुक हो गया।

विज्ञापन

इस बीच कैप्टन के मां-बाप ने बहू स्मृति पर आरोप लगाया कि वह उन्हें छोड़कर चली गई है। वह उनके बेटे का सारा सामान, कीर्ति चक्र और आर्मी फंड, इंश्योरेंस क्लेम के पैसे लेकर चली गई है। उन्हें हिस्से में कुछ नहीं आया, लेकिन दावा किया गया है कि कैप्टन अंशुमन के परिवार को आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड से करीब एक करोड़ मिला है। आर्मी फंड, इंश्योरेंस क्लेम और मुआवजे का पैसा पत्नी और मां-बाप में बराबर बंटा है। देखिए यह स्पेशल रिपोर्ट और जानें किसके हिस्से में कितना पैसा आया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ