Sagittarius Horoscope 2025

Video: बुध-शुक्र के मार्गी होने से इस राशि के कारोबारियों को होगा लाभ, जुड़ेंगे नए साझेदार!

अप्रैल माह में बुध और शुक्र के मार्गी होने से 12 में से किसी एक राशि के कारोबारियों को लाभ होने की संभावना ज्यादा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अगले महीने किस राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है।

ग्रह गोचर के लिहाज से अप्रैल का महीना बेहद खास है, क्योंकि इस माह आए-दिन ग्रहों की चाल में बदलाव होगा और शुभ-अशुभ योग का निर्माण होगा। प्रत्येक गोचर और योग का 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल में बुध और शुक्र के मार्गी होने से धनु राशि के कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अगले महीने धनु राशि के लोग विदेश से संपर्क बनाने में भी सफल होंगे। कारोबार में नए साझेदार जुड़ेंगे, जिससे आने वाले समय में इन्हें लाभ होगा। इसके अलावा धनु राशि के लोग यदि इस महीने किसी के भी सुझाव को नजरअंदाज नहीं करेंगे, तो ये उनके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना मिलाजुला रहने वाला है। 14 अप्रैल 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य के 5वें भाव में आने से नई नौकरी या नया पद मिलने की संभावना है। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अप्रैल में नौकरी मिलने का प्रबल योग है। यदि आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में केतु, मंगल और बृहस्पति देव आपकी मुश्किलें बढ़ाएंगे या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ