Grah Gochar 2024

Video: बृहस्पति और चंद्र की बदली चाल से इस राशि की बढ़ेगी टेंशन, 30 अप्रैल तक रहना होगा सावधान!

साल 2025 में 30 अप्रैल तक बृहस्पति और चंद्र के कारण तुला राशि के जातक परेशान रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले दिनों में तुला राशि के जातकों को किन-किन मामलों में बेहद सावधान रहना होगा।

अप्रैल माह चल रहा है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है। इस महीने समय-समय पर कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होगा, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ आदि जीवन से जुड़े अन्य पहलू पर पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल में बृहस्पति और चंद्र की बदली चाल से तुला राशि के जातकों का तनाव बढ़ेगा। जहां कुछ नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना चुनौतियों से भरा रहेगा, तो कुछ को कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उन्हें सावधानी से काम करना होगा। इस महीने तुला राशि के जातकों की कुंडली के 8वें भाव में बृहस्पति रहेंगे, जिसके कारण उनके कार्यों में रुकावटें आएंगी। ऑफिस में विरोधी आपको परेशान करने की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा सहकर्मियों और अधिकारियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

अप्रैल में तुला राशि के जातकों की कुंडली के 10वें भाव में जब मंगल आएंगे, तो उन्हें धैर्य रखना होगा। किसी भी तरह के विवाद से बचना होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि कामकाज की दृष्टि से कारोबारियों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ