Jimmy Neesham
विज्ञापन

SA20 में घटी 'अनोखी' घटना, कैच आउट होने के बाद भी बल्लेबाज नहीं हुआ आउट

Jimmy Neesham Catch: साउथ अफ्रीका में जारी एसएटी20 लीग में शनिवार को कुछ ऐसा हो गया, जिसने सभी को चौंका दिया।

Jimmy Neesham Catch: साउथ अफ्रीका में इस समय एसएटी20 लीग का रोमांच जारी है, जहां फैंस को एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल जेसन बेहरनडोर्फ की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने डीप स्क्वॉयर लेग की दिशा में बड़ा शॉट खेला। हालांकि उनका यह शॉट बाउंड्री पार नहीं कर सका और गेंद सीधे जिमी नीशम के हाथों में चली गई।

नीशम गेंद को लेकर आगे भागे, लेकिन तभी गेंद उनके हाथों से फिसल गई और उनकी जांघ से टकराकर बाउंड्री के पार चली गई। इसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास भी गया, लेकिन अंपायर ने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। अंपायर का मानना है कि जब तक फील्डर कैच लेते समय एक अच्छी पोजीशन में नहीं आ जाता, तब तक उसे कैच अपने हाथ में ही रखना होता है।

Advertisment

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ