Lok Sabha Election: बिहार में सीट बंटवारे पर कहां फंसा पेच? NDA में घमासान तेज, देखिए Video

Bihar Lok Sabha Seat Sharing In NDA: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में भाजपा ने बिहार की एक भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में सीट बंटवारे को लेकर अभी पेच फंसा हुआ है। दरअसल, कौन सी पार्टी कितनी और कौन सी सीट पर चुनाव लड़ेगी, इसे लेकर अभी एनडीए में चर्चा चल रही है।

PM Narendra Modi and CM Nitish Kumar

Bihar Lok Sabha Seat Sharing In NDA : भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लेकिन, 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में एक भी सीट पर कोई नाम फाइनल नहीं किया गया है।

यहां एनडीए में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर बात फाइनल नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस समस्या को हल करने के लिए 6 मार्च को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। वैसे भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है लेकिन बाकी सहयोगी दलों के साथ अभी चर्चा चल रही है।

बता दें कि बिहार में एनडीए में छह दल शामिल हैं। भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा के दोनों हिस्से, उपेंद्र कुशवाहा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की हम पार्टी इसका हिस्सा हैं। सूत्रों का कहना है कि पेच फंसा जरूर है लेकिन एक-दो दिन के अंदर-अंदर इसे सुलझा लिया जाएगा और ऐसा होते ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ