JDU on Bihar Special Status
विज्ञापन

Bihar को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा! 2025 के चुनाव से पहले क्या है Nitish की रणनीति?

CM Nitish Kumar on Bihar Special Status: अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से राज्य को स्पेशल स्टेटस दिलाने की तार छेड़ दिए हैं। क्या नीतीश की इस मांग पर केंद्र सरकार हरी झंडी दिखाएगी?

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बीते दिन राजधानी दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की बैठक हुई। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसी के साथ नीतीश कुमार ने कई अहम बयान दिए। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्ज देने की मांग की। साथ ही उन्होंने आरक्षण और पेपर लीक पर कड़ा कदम उठाने का आश्वासन दिया। नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राजनीतिक कस्में खाते हुए आजीवन बीजेपी के साथ रहने का संकल्प लिया है।

हालांकि इन सभी के बीच बिहार के स्पेशल स्टेटस का मुद्दा काफी चर्चा में है। नीतीश अक्सर इस मुद्दे से बचते नजर आए हैं। मगर अब 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने फिर से राज्य को खास दर्जा देने की मांग छेड़ दी है। नीतीश की इस मांग के क्या मायने हैं? देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ