Indian Cricket Team

एशियन गेम्स 2026 में कैसे होगा भारत और पाकिस्तान मुकाबला? दांव पर होगा गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: भारत की टी-20 टीम मौजूदा समय में एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही है. जहां पर टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 28 सितंबर को खेलने वाली है. हालांकि फैंस इस मुकाबले में भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखना चाहते हैं.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया और पाकिस्तान को एक साथ नहीं रखा गया है. जिसके कारण ही अब तक इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता हुआ नहीं नजर आ रहा है. इन दोनों टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 में तभी मुकाबला होगा, जब दोनों ही टीमें बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी. हालांकि दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अपना सफर 28 सितंबर से ही शुरू करने वाली हैं. जिसके कारण ही फैंस की नजरें उनके ऊपर टिकी हैं. जापान की विकेट गेंदबाजों के लिए मददगार नजर आ रही है. 

विज्ञापन

क्या इस टूर्नामेंट में होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला? 

भारतीय क्रिकेट टीम, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान के टीमें पहले से ही इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं. बाकी 4 जगहों के लिए मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीमें क्वार्टर फाइनल में नहीं भिड़ने वाली हैं. इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं होने वाला है. ऐसे में अगर फैंस को इस मेगा इवेंट में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला देखना है, तो दोनों ही टीमों के फाइनल खेलना पड़ेगा. टीम इंडिया गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. हालांकि पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक बड़ी एशियाई टीम को हराना होगा. मौजूदा समय में ये मुश्किल नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ